सुगौली : कांग्रेस नेता रधुनाथ प्रसाद गुप्ता के पुत्र सुजीत गुप्ता उर्फ विधायक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रधुनाथ प्रसाद गुप्ता के पुत्र सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ विधायक का निधन दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था। मंगलवार को उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षे......
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रधुनाथ प्रसाद गुप्ता के पुत्र सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ विधायक का निधन दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था। मंगलवार को उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुजीत गुप्ता अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनके असमय निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि समूचा सुगौली क्षेत्र स्तब्ध है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार दिल्ली से लौटकर मंगलवार को रधुनाथ प्रसाद गुप्ता से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सुजीत गुप्ता का यूं असमय जाना एक अपूरणीय क्षति है। मौके पर अश्वनी गौरव,मोहम्द शाबिर,नौशाद आलम,सुशील कुमार. गुप्ता,सुबोध कुमार गुप्ता,मोहम्मद नूरैन,रामश्रय पासवान,मनोज सर्राफ सहित कई लोग मौजूद रहें।नेताओं, समाजसेवियों और आमजनों ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)