सुगौली: बस स्टैंड चौक से 255 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना की पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 255 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बस स्टैंड चौक के समीप की गई, जहां से पुलिस ने एक टेंपू में लदी भारी मात्रा में देसी शराब ......

Oct 09, 2025 - 17:14
Updated: 9 months ago
0 19
सुगौली: बस स्टैंड चौक से 255 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना की पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 255 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बस स्टैंड चौक के समीप की गई, जहां से पुलिस ने एक टेंपू में लदी भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बदरी सहनी पिता रामसेवक सहनी एवं झुन्ना यादव पिता भुआली यादव, दोनों ग्राम मुसवा भेड़ियारी, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक टेंपू को भी जब्त किया है, जिसका उपयोग शराब की ढुलाई में किया जा रहा था। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने बस स्टैंड चौक पर वाहन की तलाशी के दौरान टेंपू से 255 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User