सुगौली: सिकरहना नदी का ध्वस्त बांध बना चिंता का विषय, मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर में सिकरहना नदी का ध्वस्त रिंग बांध इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बिते दिन बांध के टूटने से आसपास के इलाकों में जलभराव और फसल बर्बादी का संकट उत्पन्न हो गया था। अब प्रशासनिक तत्परता से बांध की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मनरेगा पीओ रीजि विजय के नेतृत्व में स्थानीय अधिकारी व कर्मी लगातार मौके पर.......

Oct 09, 2025 - 18:35
Updated: 9 months ago
0 10
सुगौली: सिकरहना नदी का ध्वस्त बांध बना चिंता का विषय, मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर में सिकरहना नदी का ध्वस्त रिंग बांध इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बिते दिन बांध के टूटने से आसपास के इलाकों में जलभराव और फसल बर्बादी का संकट उत्पन्न हो गया था। अब प्रशासनिक तत्परता से बांध की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मनरेगा पीओ रीजि विजय के नेतृत्व में स्थानीय अधिकारी व कर्मी लगातार मौके पर डटे हुए हैं।

 तेज़ बहाव के बीच मजदूर जोखिम उठाकर कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने भी प्रशासनिक प्रयासों से बांध बनने की उम्मीद जताई है। जानकारी के अनुसार,अत्यधिक जल दबाव के कारण बांध की शुरुआत में करीब 15 फीट की दरार आई थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर लगभग 60 फीट तक ध्वस्त हो गई। इस आपदा के बाद प्रशासन ने तत्काल मौके का निरीक्षण कर मरम्मत का निर्देश दिया। मनरेगा पीओ रीजि विजय ने बताया कि जाल और करीब तीन हजार बालू से भरी बोरियों की मदद से बांध निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

 उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बांध को मजबूत कर लिया जाएगा। वहीं माली पंचायत में भी सिकरहना नदी का बांध लगभग 20 फीट में टूटा है, जिसपर मरम्मत कार्य जारी है। हालांकि पानी का तेज बहाव मजदूरों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। दूसरी ओर, एक अन्य क्षतिग्रस्त हिस्से का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे कुछ हद तक लोगों ने राहत की सांस ली

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User