सुगौली: प्रखंड में हषोल्लास व धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। साथ ही गुरुवार को विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। गौरतलब हो कि शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की शुरुआत की गई,जिसके बाद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्र में जगह-जगह भव्य पंडाल और आकर्षक पूजा मंडप सजाए गए हैं। प्रायः सभी स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा .......

Sep 18, 2025 - 16:39
Updated: 8 months ago
0 3
सुगौली: प्रखंड में हषोल्लास व धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। साथ ही गुरुवार को विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। गौरतलब हो कि शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की शुरुआत की गई,जिसके बाद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्र में जगह-जगह भव्य पंडाल और आकर्षक पूजा मंडप सजाए गए हैं। प्रायः सभी स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ जुटी रही और पूरे दिन जय विश्वकर्मा व विश्वकर्मा बाबा की जय के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। लौहकर्मी,काष्ठकर्मी और मोटर मालिकों ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की और पूजा-अर्चना की। वहीं, सुगौली मुख्य बाजार में स्वर्णकार संघ द्वारा भव्य विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी,उपाध्यक्ष राहुल वर्धन,सचिव अनुप कुमार,संरक्षक प्रदीप सर्राफ,विजय सर्राफ,राजकुमार सर्राफ, बजरंगी सर्राफ,त्रिमकेश्वर सर्राफ,शम्भू सर्राफ, राजू कुमार,दीपक कुमार,भूषण कुमार सहित अन्य लोग सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा को लेकर चहल-पहल बनी रही और श्रद्धालु दिनभर पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जुटे रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User