सुगौली: वारिस पठान की सभा, चुनावी सरगर्मी तेज
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के विशुनपुरवा रोड स्थित सावित्री वाटिका मैरेज हॉल में मंगलवार देर रात एआईएमआईएम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं ने फूल-मालाओं से उनका भ.......
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: नगर के विशुनपुरवा रोड स्थित सावित्री वाटिका मैरेज हॉल में मंगलवार देर रात एआईएमआईएम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। पूरा परिसर नारों और तालियों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। सभा को संबोधित करते हुए वारिस पठान ने कहा कि एआईएमआईएम गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की सशक्त आवाज बनकर विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
उन्होंने जनता से अपील की कि जात-पात और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों को आधार बनाकर मतदान करें। मौजूदा सरकारों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है और एआईएमआईएम यही बदलाव लेकर आएगी। पठान ने वादा किया कि यदि जनता ने अवसर दिया तो क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ठोस पहल की जाएगी।
इस दौरान भारी संख्या में जुटे समर्थकों ने जोशीले नारों से सभा का माहौल गर्मा दिया। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ही सैय्यद अशरफ आलम,सैय्यद हामिद,राजापरवेज बेग,शम्स तबरेज,दिलशाद खान, इंतजारुल,सद्दाम हुसैन,फैसल,प्यारेजुल्फेकार अली और आमिर खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सुगौली की राजनीति में इस सभा को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा संकेत माना जा रहा है, जिसने चुनावी सरगर्मी को और तेज कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0