नगर परिषद के सफाई कर्मी को किया गया सम्मानित

Mar 30, 2025 - 16:58
0 1

मोतिहारी , नरेन्द्र झा।
वैश्विक महामारी कोरोना के बीच नगर परिसद के सफाई कर्मी जो कोरोना वायरस के खतरे को अनदेखा कर  घर-घर जाकर कूड़ा उठाकर सफाई का  काम कर रहे हैं, उनके प्रति  कृतज्ञता ज्ञापन करते हुये नगर वासियों ने आभार प्रकट किया । लोगो ने कहा कि सफाई कर्मी ऐसे समय में अपनी जान की परवाह ना करते हुए हमारे बीच में, हमारे मोहल्ले में फैली हुई गंदगी को साफ कर कोरोना से लड़ाई में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वार्ड नंबर 5 हिंदी बाजार तेलिया पट्टी चौक पर वार्ड 5 के नगर पार्षद ,प्रतिनिधि एवं कुशल युवा समाजसेवी हरीश कुमार ने नगर परिषद के सफाई कर्मियों और कर्मवीर योद्धाओं को सेवा सम्मान से नवाज कर जिले में मिसाल कायम किया है। समाजसेवी व्यवसायी राम भजन ने बताया कि कार्यक्रम में वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी सफाई मित्रों को हरीश कुमार द्वारा जल से पांव पखारकर, पुष्प अर्पित कर, मस्तक पर तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर तथा अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया  गया।सभी भेदभाव मिटाकर उन सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाया गया। उक्त अवसर पर मोहल्ले वासियों ने अपने-अपने घरों के बालकनी से ताली बजाकर तथा पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता सरदार समुंदर सिंह, मुरली मनोहर गुप्ता, नगर पार्षद श्रीमती बीणा देवी, अमरेंद्र सिंह, अशोक प्रसाद, पप्पू कुमार, संजय कुमार ,अजय कुमार उर्फ मंटू, हिंदी बाजार व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ,मणि कुमार अधिवक्ता, नारायण केसरी, रोहित कुमार, विक्की कुमार ,राजा कुमार ,प्रिंस कुमार, डब्बू कुमार ,जितेंद्र कुमार ,मुकेश कुमार ,विजय कुमार स्वर्णकार श्याम प्रकाश शाह, विनोद कुमार करण सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
 इस अति प्रभावशाली कार्यक्रम को नगर वासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की आज जहां सफाई कर्मियों से सामाजिक व्यवस्था के अंतर्गत बहुत लोग दूरी बनाकर रखते हैं लेकिन इस  इस विषम परिस्थिति के दौर में जहां कोरोनावायरस के भय से लोग घरों से निकलना बंद कर दिया है लॉक डाउन  है ,पूरे शहर में कर्फ्यू का नजारा है उस दौर मे मुहल्लो  में सायरन बजाते हुए सफाई कर्मी पहुंच जा रहे हैं और अपने मास्क एवं दस्ताना पहनकर घर घर के सामने की सफाई कर इस चुनौती भरे कार्यक्रम को अंजाम दे रहे हैं ।प्रदीप कुमार अधिवक्ता ने कहा कि सफाई कर्मियों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है ।कंचन कुमार ने जमकर प्रशंसा की, बिंदा प्रसाद ने भी कहा कि इस विषम परिस्थिति में सफाई कर्मियों का नाम इतिहास में दर्ज रहेगा। सज्जन मारवाडी तथा कई अन्य लोगों ने भी सफाई कर्मियों के बारे में खुलकर के उनकी तारीफ की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User