मोतिहारी, डीएम ने एक दर्जन से अधिक एम ओ का प्रभार बदला।
नरेंद्र झा, मोतिहारी।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के सफल संचालन के लिए जिला पदाधिकारी ने प्रखंडों में आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार में बड़ा बदलाव किया है। लगभग एक दर्जन से अधिक प्रखंडों में बीडीओ,सीओ सहित अन्य अधिकारी को आपूर्ति का प्रभार दिया गया है। बताते हैं कि एक एक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दो से तीन जगहों का प्रभार था जिसके कारण वितरण प्रणाली में व्याप्त गड़ बड़ी दुरूस्त नहीं हो पा रहा था।
अनेक शिकायतें भी मिल रही थी। हालही में घोड़ासहन एवं चिरैया प्रखंड में खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले को लेकर बवाल मचा था जिसके कारण आने दर्जन कोटेदारों पर कार्रवाई हुई। जिले के अन्य प्रखंड से भी ऐसी शिकायतें मिल रही थी। इधर देशबंदी के बाद परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने की घोषणा की गई जिसके तहत तीन माह तक मुफ्त खाद्यान्न देने हैं। आशंका जताई जा रही थी कि खाद्यान्न वितरण में धांधली होगी और गरीबों का हक मारा जाएगा। डीएम के इस आदेश के बाद उपभोक्ताओं ने बताया है कि गरीबों को अब उचित रूप से खाद्यान्न मिलने की संभावना बन गई है।
डीएम के आदेश के अनुसार सिकरहना अनुमंडल के चिरैया प्रखंड का प्रभार स्थानीय अंचलाधिकारी, बनकटवा का प्रभार स्थानीय बीडीओ को सौंपा गया है।इसी तरह तुरकौलिया, आदापुर,बंजरिया, कोटवा, चकिया, रक्सौल,मेहसी, अरेराज, संग्राम पुर, हरसिद्धि, फेनहारा एवं तेतरिया में भी स्थानीय अधिकारियों को आपूर्ति पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)