तुरकौलिया थानाध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच बांटे राहत सामग्री।
तुरकौलिया:--देश में लागू लॉक डाउन की स्थिति में लोगों को अपने -अपने घरों में हीं रहना पड़ रहा है। इस परिस्थिति में गरीब मजदूरों के साथ रोजी रोटी की समस्याएं भी आ रही है।उनकी समस्याओं को कम करने का प्रयास तुरकौलिया थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र माधोपुर तनसरिया में जाकर कई गरीब परिवारों के बीच राशन कीट का वितरण किया।राशन कीट पाकर उन परिवारों ने काफी राहत महसूस की। उनके चेहरे की चमक बढ़ गई।थानाध्यक्ष के इस नेक काम की लोगों के द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)