तुरकौलिया: तेजाब से हमला के मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

Mar 30, 2025 - 16:58
0 0

तुरकौलिया:-- रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर तेजाब से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर देने की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि वार्ड 9 निवासी अजित कुमार गुप्ता ने अपने गांव के किशोर साहू और उसके पुत्रों सहित चार लोगों पर धारदार हथियार से मारने और तेजाब फेंक घायल करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

घटना में घायल पिता-पुत्र का इलाज कराया जा रहा है।पीड़ित के द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो लोगों किशोर साहू और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User