बैंकों में सामाजिक दूरी के नियमो का उल्लंघन
रक्सौल।अनिल कुमार। सरकार के लाख निर्देश के बाद भी लोग सामाजिक दूरी के नियमो का पालन नहीं कर रहे है। रक्सौल के बैंको में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल रहा है। रक्सौल के सभी बैंको के शाखा के बाहर सोमवार को खाताधारको की भारी भीड़ देखी गयी।
इन सभी जगहो पर लोग सामाजिक दूरी के नियमो का उल्लंघन करते नजर आए। खासकर ग्रामीण इलाको से आयी महिलाए, पैसा निकालने के लिए आपाथापी करती दिखी। मेन रोड के पोस्ट ऑफिस, भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि के शाखा के बाहर काफी भीड़ दिखी। जानकारो की माने तो लोगों की इस तरह की लापरवाही घातक साबित हो सकती है और इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। इसका उल्लघंन करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि पैसा खाता में पूरी तरह से सुरक्षित है।
इसको निकालने के लिए किसी तरह की अफवाह में पड़ने की जरूरत नहीं है। जब सुविधा हो तब पैसा निकाल सकते है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)