एएनएम कार्यकर्ताओं ने अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  3

रक्सौल।अनिल कुमार। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सोमवार को यहां पर काम करने वाली एएनएम कार्यकर्ताओं ने अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सामाजिक दूरी के मानको का पालन करते हुए प्रदर्शन कर रही एएनएम कुमारी किरण, अंजन कुमारी, प्रेम लता कुमारी, गीता कुमारी, सुनिता कुमारी, कुमारी अमृता सिन्हा, रीता कुमारी आदि ने बताया कि जब से उन लोगों की सेवा नियमित हुई है, वेतन नहीं मिला है।

प्रदर्शन कर रही एएनएम का कहना था कि पूर्वी चंपारण की राज्य का ऐसा जिला बच गया है, जहां पर पेमेंट रूका हुआ है। शेष सभी जगहो पर पेंमेट हो चुका है। उन्होने बताया कि इतनी लंबी अवधि से पैसा नहीं मिलने के कारण अब हमलोगों के सामने भूखमरी की समस्या है. हम सभी एएनएम रक्सौल से बाहर की है और इसके कारण हमलोगों को यहां पर कमरा भी भाड़ा पर लेना पड़ता है।

पैसा नहीं मिलने से रूम का रेंट भी हमलोग नहीं दे पा रहे है। इस कोरोना महामारी के समय में जहां सभी को पैसे की जरूरत है, इस स्थिती में भी हमलोगों का वेतन नहीं मिलने से काफी परेशानी है। उनलोगों ने कहा कि इन सब के बाद भी हमलोग अपने काम में किसी तरह की कोताही नहीं कर रहे है।

लेकिन सरकार को हमारी जरूरतो का भी ख्याल रखना चाहिए। इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर पीएचसी प्रभारी डॉ शरतचंद्र शर्मा ने बताया कि एएनएम का पेमेंट का मामला जिला से जूड़ा है। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0