वाहन चेकिंग के दौरान बनजरिया थाना के चौकिदार प्रवीण कुमार को सिंघिया चेकपोस्ट पर पुलिस ने मारकर हाथ तोड़ा
*मोतिहारी।* पुलिस के डंडे से जख्मी चौकीदार मामले का एसपी ने दिया जांच का आदेश। सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता को दिया गया जांच करने का आदेश । जांच करने के बाद तीन जवानों की निलंबित कर दिया गया है डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता की जांच की रिपोर्ट के आधार पर एसपी नवीनचंद्र झा ने उक्त कार्रवाई की है।
उन्होंने बताया कि चौकीदार के साथ बेवजह मारपीट करना गंभीर मामला है आरोपी पुलिस जवान को निलंबित कर दिया है .पुलिस कर्मियों ने किया था बेरहमी से पिटाई। चौकीदार के गुहार लगाने के बाद भी पुलिसकर्मी करते रहे पिटाई।
पिटाई से चौकीदार का टूट गया है हाथ। पिटाई करने वाले एक एएआई व दो सिपाही है प्रदीप आपने बुजुर्ग नाना का ईलाज करा कर लौट रहा था बंजरिया थाना के चैलाहां के रहने वाला है चौकीदार प्रवीण ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)