गोरखपुर - गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण के हेतु किये जा रहे, एनआई कार्य के मद्देनजर और कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
सीतामढी :- रेलवे द्वारा गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में किये जा रहे नॉन इंटरलॉक कार्य के दौरान टेस्टिंग ब्लॉक दिये जाने के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु लम्बी दूरी की गाड़ियों को निरस्तीकरण से बचाने के लिये गाड़ियों को नियंत्रण/पुनर्निर्धारण तथा मार्ग परिवर्तन कर निम्नानुसार चलाया जायेगा -
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें :-
दरभंगा से 28 अप्रैल एवं 01 मई, 2025 को खुलने वाली 15557 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी। जिसमे तीन ट्रेनों की परिचालन भाया सीतामढ़ी होकर परिचालित कराई जाएगी। उक्त आशय की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हाजीपुर सरस्वती चन्द्र द्वारा एक ई- रिलीज जारी कर दी गई है।
आनन्द विहार टर्मिनस से 29 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को खुलने वाली 15558 आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस अब परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलायी जायेगी।
जलन्धर सिटी से 27 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली 22552 जलन्धर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी - छपरा ग्रामीण मुजफ्फरपुर - सीतामढ़ी - दरभंगा के रास्ते चलायी जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0