सीतामढ़ी :- अपराध नियंत्रण को लेकर शिवहर पुलिस चलाई वाहन जांच अभियान

Apr 28, 2025 - 20:31
0 4
सीतामढ़ी :- अपराध नियंत्रण को लेकर शिवहर पुलिस चलाई वाहन जांच अभियान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :-- पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार शिवहर पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और विधि - व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रत्येक दिन शिवहर जिले के सभी थानाक्षेत्रों में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

वाहन जाँच के दौरान पुलिस अपराधियों को पकड़ने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। वाहन जाँच से पुलिस को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि जिले में विधि-व्यवस्था बनी रहे और आम जनता सुरक्षित महसूस करे। वाहन जाँच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार हो सके।

इस अभियान से शिवहर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User