सीतामढ़ी :- महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर अपनी सहभागिता दर्ज की

Apr 28, 2025 - 20:30
 0  3
सीतामढ़ी :- महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर अपनी सहभागिता दर्ज की

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- महिला संवाद अब केवल एक कार्यक्रम ही नहीं रहा, बल्कि यह महिलाओं की आवाज बन चुका है, जिसके माध्यम से महिलाएं बेझिझक अपनी बातों को रख रही हैं| कार्यक्रम में न सिर्फ महिलाये बल्कि स्कूल की बच्चियां भी अपने मन की बातों को साझा कर रही हैं| भीषण गर्मी होने के बावजूद महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर अपनी सहभागिता दर्ज की| बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई इस पहल से महिलाये अब गाँव-समाज के विकास के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रही है तथा नीति निर्धारण के लिए खाका भी तैयार करवा रही हैं | 

सोमवार को सीतामढ़ी जिले के सभी 17 प्रखंडों में 42 ग्राम संगठनों में महिला संवाद आयोजित कार्यक्रम में घरेलु हिंसा, बाल-विवाह उन्मूलन, बच्चों को स्कूली शिक्षा के प्रति के जागरूक करने आदि को लेकर महिला संवाद शपथ दिलाया गया।

सीतामढ़ी जिले में आयोजन के 11 वें दिन तक कुल 441 जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें 83 हजार से अधिक महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज करवा चुकी है | अपने गाँव के विकास को लेकर मुखर हो रही महिलाओं द्वारा साझा किए गए आकांक्षाओं को मोबाइल एप्प में संबंधित कर्मियों के द्वारा दर्ज किया जा रहा है| महिला संवाद कार्यक्रम को जिले की महिलाये एक सराहनीय प्रयास बता रही हैं| महिलाओं का कहना है, पहले गाँव-समाज के विकास लिए उनसे मंतव्य नहीं लिए जाते हैं, लेकिन आज महिला संवाद में उन्हें यह अधिकार मिला है, जिससे वह अपनी बातों को रख पा रही हैं| 

उल्लेखनीय है की महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और उनके गांवों या टोलों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करना है| राज्य के सभी जिलों में यह कार्यक्रम निरंतर जारी है | 

इसी क्रम में सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड के गौरा पंचायत के उजाला जीविका महिला ग्राम संगठन में सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 180 महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0