सीतामढ़ी :- चार पहिया वाहन में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- स्थानीय एसएसबी के 51वीं बटालियन सोनबरसा कैंप के जवानों ने मंगलवार के दोपहर चारपहिया वाहन से ले जा रहे भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के सोनबरसा वार्ड संख्या (2) दो निवासी लाल बहादुर महतो के पुत्र जीतेन्द्र महतो के रुप में की गई है।
कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर बाबू सिंह साहब के नेतृत्व में आरक्षी मनीष कुमार व विपुल कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पिलर संख्या 323/13 सोनबरसा वार्ड संख्या दो के समीप तस्कर अपने सेन्ट्रो कार डीएल 2सी एडी /9688 से तस्कर सीतामढ़ी के तरफ जा रहा था। उसी बीच पहले से घात लगाएं जवानों ने गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो लाल रंग के प्लास्टिक में 30 किलो ग्राम गंजा बरामद किया गया। कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर बाबू सिंह साहब ने गांजा व चारपहिया वाहन सहित तस्कर को स्थानीय थाने के हवाले किया। थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गांजा व सेन्ट्रो कार को जब्त करते हुए तस्कर के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मनोतेजक पदार्थ अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0