सीतामढ़ी :- डुमरा में मशाल 2024 के अंतर्गत खेल कूद का आयोजन किया गया।

Apr 27, 2025 - 22:43
0 6
सीतामढ़ी :- डुमरा में मशाल 2024 के अंतर्गत खेल कूद का आयोजन किया गया।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :-  जिला में बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन प्रतिभाओं को हम सब को मिलकर आगे लाना है मसाल 2024 के दूसरे दिन जिला समावेशी शिक्षा संभाग प्रभारी आलोक रंजन ने कहीं।

ज्ञातब्य हो कि हो कि मशाल 2024 कार्यक्रम के तहत 1055 मध्य उच्च एवं उत्तर माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न विधाएं में 42717 छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया है। छात्रों से ज्यादा छात्राओं की उत्साह देखने को बन रही है। सरकारी विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोजने एवं उनके प्रतिभा को पोषित करने हेतु विद्यालय स्तर से ही खेल संस्कृति का विकास करने के लिए मशाल 2024 प्रतियोगिता सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 1055 मध्य उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विशेषकर उर्दू विद्यालयों में प्रारंभ हो गया। तीन दिवसीय मशाल 2024 प्रतियोगिता रविवार के दूसरे दिन अंडर 14 एवं 16 में कबड्डी साइकलिंग एथलेटिक्स फुटबॉल और वॉलीबॉल हुआ है दूसरा दिन स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा उद्घाटन के साथ-साथ बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया है बिहार शिक्षा परियोजना के द्वारा जिला स्तर के अधिकारियों श्री जीवन कुमार भारत भूषण की टीम क्षेत्र में मशाल कार्यक्रम अनुश्रवण किया गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User