सीतामढ़ी :- दो सौ वर्ष पुराना श्री राम-जानकी मठ का जीर्णोद्धार का कार्य की बजी बिगुल,स्थानीय लोगों में खुशी की लहर
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- नगर परिषद क्षेत्र के थाना रोड स्थित श्री राम-जानकी मठ का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। यह मठ लगभग 200 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। श्री राम जानकी मठ का निर्माण बैरगनिया के कई सामाजिक लोगों के द्वारा करवाया गया था। करीब 40 वर्ष पूर्व जब इस मठ के महंत मणिराम दास थे, तब इस मठ का काफी महत्व था। पूजा पाठ करने वाले पुरुषों महिलाओं की लंबी कतारे लगी रहती थी। परंतु उनके स्वर्गावास के बाद इस मठ का महत्व धीरे धीरे कम होना शुरू हो गया। 15 वर्ष पूर्व इस मठ से अष्टधातु के बने भगवान श्री राम, लक्ष्मण, व माता सीता एवं हनुमान की मूर्ति भी चोरी हो गई। तब से यह मठ जैसे तैसे अवस्था में पहुंच गया। जिसे देख रेख करने वाला कोई व्यक्ति सामने नहीं आ रहे थे। अततः बैरगनिया के ही कुछ सामाजिक लोग आगे आकर मठ का जिर्णोद्धार आरंभ किया है। श्री राम जानकी मठ न्यास समिति के लोगों ने बताया कि ढाई करोड़ की लागत से जिर्णोद्धार कर मठ परिसर में बजरंगबली, गणेश जी महाराज, श्री राम मंदिर, श्री श्याम मंदिर, रानी सती मंदिर एवं माता सीता की बाल रूप का मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। न्यास समिति सदस्यों ने बताया कि मठ परिसर से अलग मठ के जितने भी जमीन और असामाजिक लोगों द्वारा अतिक्रमित है, वो अतिक्रमण मुक्त कराए जा रहे हैं। न्यास समिति सदस्य सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर समिति के अध्यक्ष सह अंचलाधिकारी रंजीत कुमार तत्पर हैं। जिर्णोद्धार प्रारंभ के मौके पर पुजारी रूपलाल दास, सेवईत कृष्ण मोहन प्रसाद, मठ के कार्यवाहक अध्यक्ष रिटायर्ड जज महेंद्र प्रसाद कसेरा, सचिव दामोदर गाडिया, शंकर अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता, कौशल किशोर प्रसाद, वेद प्रकाश, मदन सर्राफ, दसई महतो, सुनील कुमार सहारा, विनोद ठाकुर, उमेश प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, शंभू गाडिया आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0