सीतामढ़ी :- निर्वाचन सूची की तैयारी और मतदान संचालन के सम्बंध में प्रशिक्षण आयोजित!
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(शिवहर) :- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में गुरुवार 22-शिवहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल के द्वारा निर्वाचक सूची की तैयारी एवं मतदान संचालन के संबंध में अधिसूचित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को अनुमंडल पदाधिकारी शिवहर के कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचक सूची के सतत अदितीकरण के दौरान किए जाने वाले कार्यों तथा आसन विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अवसर पर किए जाने वाले कार्यों की तैयारी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रेम प्रकाश, अवर निर्वाचन पदाधिकारी शिवहर एवं शिवहर, पिपराही, डुमरी कटसरी तथा पुरनहिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0