सीतामढ़ी :- पूर्व से लंबित सीतामढ़ी - निर्मली वाया सुरसंड, जयनगर रेलवे लाइन निर्माण का लोगो ने किया मांग
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(सुरसंड) :- सीतामढ़ी के लोक अभियोजक सह जेपी सेनानी सह जद यू के वरिष्ठ नेता विमल शुक्ला के नेतृत्व में मिथिला रेलवे उपभोक्ता संघ के संयोजक संतोष कुमार शोले ने दिल्ली में सासंद देवेश चंद्र ठाकुर के नवीन आवास सीतायन पर मिलकर उनके माध्यम से रेल मंत्री से सीतामढ़ी - निर्मली भाया सुरसंड, जयनगर पूर्व से लंबित रेलखंड निर्माण की मांग किया गया है। मिथिला रेलवे उपभोक्ता संघ के संयोजक श्री कुमार शोले ने एक आवेदन के माध्यम से उक्त रेलखंड निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर शीघ्र निर्माण करवाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी - निर्मली वाया सुरसंड - जयनगर रेलवे लाइन एक भारतीय रेलवे द्वारा पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन में पूर्व प्रस्तावित रेलवे लाइन है । इसकी घोषणा पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2007 में की थी। उन्होंने 5 जनवरी 2008 को सुरसंड जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कालेज में इस प्रस्तावित रेलवे लाइन का शिलान्यास किया था। प्रस्तावित इस रेलखंड की लंबाई 188.9 किमी है। सरकारी व्यवस्था की लापरवाही के कारण पिछले 16 वर्षों में यह रेलवे लाइन का निर्माण अभी तक पूरी नहीं हुई है। वर्ष 2022 में, मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भाजपा नेता अशोक कुमार यादव ने प्रस्तावित रेलवे को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे के केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा गया था । केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तब उक्त रेलखंड निर्माण को लेकर आश्वासन भी दिया गया था, कि परियोजना जल्द ही शुरू होगी। रेल मंत्रालय के अनुसार अधिग्रहण के लिए 345 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। जमीन के अधिग्रहण को लेकर कुछ मुद्दे हैं। यह रेलवे लाइन बिहार के दो जिलों सीतामढ़ी से निर्मली ( मधुबनी ) को सुरसंड और जयनगर के रास्ते जोड़ेगी । यह बिहार के सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों के पास नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों को भी जोड़ता है । 2007 में इस परियोजना की लागत 2,821 करोड़ रुपये आंकी गई थी।] लेकिन परियोजना शुरू होने में देरी के कारण, 2022 में परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 10000 करोड़ रुपये है। भारतीय केंद्रीय रेल मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि परियोजना जल्द ही शुरू होगी। मांग को देखते हुए सीतामढ़ी के वर्तमान सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने इसकी प्रगति का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0