सीतामढ़ी :- खौफ से बेपरवाह बदमाशों ने युवक को मारी गोली स्थिति गंभीर,

Jun 9, 2025 - 22:02
 0  9
सीतामढ़ी :- खौफ से बेपरवाह बदमाशों ने युवक को मारी गोली स्थिति गंभीर,

-- बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम 

 -- स्थानीय लोगों के अनुसार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी ;- गुरुवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ के पास एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ घायल युवक को सदर अस्पताल लाया , जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। हालांकि परिजनों ने एसकेएमसीएच लें जाने के बजाय उसे शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। गोली लगाने से घायल युवक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के पपरीया गांव निवासी विन्देश्वर राय के पुत्र चंदन कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक लूटने के दौरान अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। परिजनों कहना की युवक सीतामढ़ी में रहकर नीट की तैयारी करता है। गुरुवार की रोज डेरा से घर आ रहा था। इसी क्रम में घात लगाए बैठे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। एस आई अजय पासवान ने बताया बदमाशों द्वारा पल्सर बाइक और मोबाइल लूट लिया गया। मौके ए बरदात से बदमाश भाग निकला है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0