सीतामढ़ी :- महिला संवाद में महिलाओं ने सुनाई सरकारी योजनाओं से विकास की कहानी ।
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(शिवहर) :- शिवहर जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल के रूप में महिला संवाद कार्यक्रम के चौथे दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों के 10 ग्राम संगठनों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद में महिलाओं ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की कहानी साझा की।
तरियानी प्रखंड के पोझियां पंचायत की मनीषा कुमारी, जो अब ग्रेजुएट हैं, बताया कि उन्होंने सरकार की मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाया। 9वीं कक्षा में साइकिल मिलने से स्कूल जाना आसान हुआ, और मैट्रिक के बाद दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि ने आगे की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में वह पचास हजार रुपये की उच्च शिक्षा प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन कर चुकी हैं।
डुमरी कटसरी प्रखंड के जहांगीरपुर गांव की विविता देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पति की मृत्यु के बाद जीविका के सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त हुआ और उन्होंने बकरी पालन शुरू किया। आज उनके पास दस बकरियाँ और एक गाय है, जिससे उनके परिवार का जीवन यापन हो रहा है और उनकी बेटियाँ स्कूल जा रही हैं।
पूरनहिया प्रखंड के बसंतपट्टी गांव की मंजू देवी ने बताया कि पहले उनके पास शौचालय नहीं था, लेकिन लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और जीविका की प्रेरणा से उन्होंने शौचालय बनवाया। इसके लिए उन्हें 12,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिली, जिसे उन्होंने बिना किसी बिचौलिए के सीधे प्राप्त किया। अब उनका पूरा परिवार गरिमा के साथ शौचालय का उपयोग करता है।
पिपराही के कुम्मा पंचायत में तिरंगा जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद में पवन देवी ने बताया कि उनका कच्चा मकान था जिसके कारण बरसात गर्मी एवं ठंड में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ ले कर पक्का मकान बना चुकी हूं। सभी प्रखंडों में महिलाओं ने अपने शशक्तिकरण की कहानी सुनाई।
अब किसी भी मौसम का भय नहीं रहता। मौके पर उपस्थित प्रबंधक सामाजिक विकास ने महिलाओं को महिला संवाद का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को और अधिक सशक्त करना चाहती है इस लिए महिला संवाद के माध्यम से महिलाओं की अपेक्षाएं जानना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अपनी अपेक्षाओं को बताने में चुके नहीं। सरकार आपके हर अपेक्षाओं पर काम करेगी।
उन्होंने कहा यह संवाद न केवल महिलाओं को प्रेरित कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी मजबूत कर रहा है। सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ ज़मीनी स्तर पर पहुँचता देखना समाज में सशक्तिकरण की असली तस्वीर को दर्शाता है।
मौके पर अलग अलग प्रखंडों में प्रखंड मेंटर अनिल कुमार, दीपक कुमार, हसन वासिफ, प्रखंड परियोजना प्रबंधक दीपक पासवान, रंजीश कुमार, सुमन कुमार, श्याम नारायण ठाकुर, लाल बाबू साह, आयोजन दल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0