सीतामढ़ी :- युवाओं की भागीदारी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- जिले के परिहार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा की संगठनात्मक बैठक युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश युवा मोर्चा के जिला प्रभारी अंकुश यादव, विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश पासवान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अंकुश यादव ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में युवाओं को भ्रमित करने वाली ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। अंकुश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वोट की राजनीति के लिए महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर दोहरा रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ओर महिलाओं के अधिकार और समान प्रतिनिधित्व की बात करती है, जबकि उसके शासन वाले राज्यों में महिलाओं को मंत्रिमंडल में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। उन्होंने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश का उल्लेख करते हुए कांग्रेस से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, युवाओं की भागीदारी और संगठनात्मक सशक्तीकरण को लेकर लगातार काम कर रही है। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)