सीतामढ़ी :- शिवहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता हथियार के साथ सक्रिय अपराधी गिरफ्तार
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(शिवहर) :- ,शिवहर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर कहा के जिला एवं आस-पास के अन्य जिलों में सक्रिय अपराधी शिवनाथ पासवान पे०-भवीक्षण पासवान सा०-गोसाईपुर थाना-श्यामपुर भटहाँ जिला-शिवहर को गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सुशील कुमार शिवहर के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल के द्वारा दिनांक-29 अप्रैल 025 को शिवहर थाना अंतर्गत चिकनौटा मार्ग स्थित मेला गाछी से एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराध कर्मी शिवनाथ पासवान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जो निम्नवतः है।श्यामपुर भटहाँ थाना कांड सं0-128/18, दिनांक-29.11.2018, धारा-30ए/47 बिहार मद्य० एवं उत्पाद अधि०
श्यामपुर भटहाँ थाना कांड सं0-42/19, दिनांक-28.04.2019, धारा-30ए बिहार मद्य० एवं उत्पाद अधि०श्यामपुर भटहाँ थाना कांड सं0-52/19, दिनांक-23.05.2019, धारा-323/341/348/379 भा०द०वि०श्यामपुर भटहाँ थाना कांड सं0-71/22, दिनांक-23.05.2019, धारा-394/34 भा०द०वि०पताही थाना (मोतिहारी) कांड सं0-144/21, दिनांक-08.08.2021, धारा-392 भा०द०वि०रीगा थाना (सीतामढ़ी) कांड सं0-311/21, दिनांक-09.09.2021, धारा-392 भा०द०वि०उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शिवनााथ पासवान मोतिहारी जिलान्तर्गत पताही थाना का 20,000/-रू का इनामी अपराधी है। साथ ही जिले के कई गंभीर कांडों में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से भी सम्मिलित रहा है। बरामद शस्त्र एवं कारतुस के संबंध में अलग से शिवहर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान एवं विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगीः-
1. एक देशी कट्टा,
2. एक जिन्दा कारतूस
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-रंधीर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, शिवहर थाना,सुनील कुमार थानाध्यक्ष श्यामपुर भटहाँ थाना,नरेन्द्र कुमार, डी०आई०यू० प्रभारी सह थानाध्यक्ष, हिरम्मा थाना,रामायण कुमार, शिवहर थाना,रश्मि रानी, शिवहर थाना
इसकी जानकारी शिवहर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को दी जानकारी!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0