सीतामढ़ी :- जिला के खड़का गांव में भीषण चोरी, पुलिस जुटी जांच में
-- गृह स्वामी को बंधक बनाकर 35 लाख के जेवरात एवं 60 हजार नगद की चोरी,
-- चोरों के ठिकाने को खंगाल रही स्वान दस्ता के साथ पुलिस अधिकारी,
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(बोखड़ा) थाना क्षेत्र के खरका गांव में अज्ञात चोरों द्वारा एक साथ दो घरों में गृह स्वामी को बंधक बनाकर भीषण चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है। इस बाबत गृह स्वामी राजू झा के पुत्र धर्मेंद्र झा ने बताया कि मंगलवार के बीते रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा हम लोगों को घर में बंधक बना लिया एवं चार कमरा से चार अलमारी तीन टैंक तीन बक्सा को तोड़कर हम लोगों पर सुलाने वाला कोई केमिकल का प्रयोग कर लगभग 35 लाख रुपया का जेवरात एवं 60 हजार नगद के चोरी की घटना का अंजाम दे कर चंपत हो गया है।
इधर सूचना मिलते ही बोखड़ा थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार अपने दल बल के साथ घटना का जायजा लिया इसके बाद चोरों के पकरने को लेकर स्वान दस्त के सहयोग से जांच किया जा रहा है। जहां से चोरों के विभिन्न ठिकानों पर छापामारी जारी कर दिया गया है। वही गांव के ही नागेंद्र झा के घर में भी चोरी के घटना का अंजाम देते हुए लगभग एक लाख की गहना और नगद की चोरी का घटना का अंजाम देते हुए चोरों द्वारा पुनः तीसरे घर में पहुंचा जहां गृह स्वामी के जग जाने पर चोरों ने वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा।
इस बाबत थाना अध्यक्ष ने चोरों के ठिकाने पर जहां लगातार छापेमारी जारी कर दिया गया है। वही गृह स्वामी द्वारा आवेदन देने पर प्राथमिक की करने की प्रक्रिया जारी कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0