सीतामढ़ी :- राजद नेता ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो), सीतामढ़ी(परिहार) :- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम कैलाश साह ने परिहार विधानसभा क्षेत्र के श्रमिकों को मिठाई और पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी मजदूर भाइयों के स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम.....

May 01, 2025 - 22:26
Updated: 1 year ago
0 2
सीतामढ़ी :- राजद नेता ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो),

सीतामढ़ी(परिहार) :- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम कैलाश साह ने परिहार विधानसभा क्षेत्र के श्रमिकों को मिठाई और पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी मजदूर भाइयों के स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। राम कैलाश साह ने कहा कि मजदूर इस देश की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता भी जताई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जनता दल परिवार की ओर से किया गया।मौके पर राम विनय पासवान, पूर्व मुखिया वैधनाथ बैठा समेत अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User