सीतामढ़ी :- समाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में शिवहर पहुचे पूर्व मंत्री

May 13, 2025 - 07:29
0 4
सीतामढ़ी :- समाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में शिवहर पहुचे पूर्व मंत्री

-- सामाजिक न्याय परिचर्चा से राजद की हुई चुनावी शंखनाद

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :-बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक दलों की अपनी - अपनी तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में राजद द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के माध्यम से अपनी चुनावी शंखनाद का बिगुल फूंकने की योजना बनाई है, और इसका अमल भी देखने की मिल रही है।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम के साथ डॉक्टर शमीम अहमद सहित महिला प्रकोष्ठ के महासचिव इंजीनियर अर्चना यादव का स्वागत किया गया।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने कहा कि वर्ष 2025 से 28 सदस्यता अभियान में सभी वर्गों के लोग उत्साह से राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, वही पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जनजन के मसीहा है। समाजिक न्याय के बात करते हैं सभी वर्गों को लेकर चलते हैं बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेगे।

पूर्व मंत्री डॉक्टर समीम अहमद ने कहा के बिहार के आम आदमी का राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की प्रति आस्था बढ़ा है। क्योंकि महागठबंधन के 17 महीने के सेवाकाल में जो काम किए हैं वह 20 साल में नहीं हुआ है।

शिवहर राजद नेता नवनीत कुमार झा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिले समर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि लोग राजद की ओर उम्मीद भरी नज़रों से देख रहे हैं। श्री झा ने कहा कि हमारे पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि हमारी सरकार बनेगी तो 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे।

श्री झा ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार में जब उपमुख्यमंत्री बनते ही हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मात्र 17 महीने में 5 लाख युवाओं को नौकरी दिया है ,4.50 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाया और विभिन्न विभागों में साढे तीन लाख सरकारी नौकरी प्रक्रिया में लाए थे, इतना ही नहीं विकास मित्र, टोला सेवक का मानदेय बढ़ाकर दुगना से भी अधिक कर दिया साथ ही साथ आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका का मानदेय को भी बढ़ाने का काम किया है

राजद नेता नवनीत कुमार झा ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 कार्यक्रम में राज्य के बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने शिरकत कर तथा कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन संबोधित किया।

इसके अलावा जिला से लेकर बूथ स्तर तक के सभी प्रकोष्ट के पार्टी पदाधिकारी एवं कमिटी सदस्य उपस्थित रहें।

उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर जनसंपर्क और कार्यकर्ता संवाद से लोगों को जोड़ने का काम भी जारी है। उनका दावा है कि इस बार राजद क्षेत्र में मजबूत वापसी करेगा और जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा।

उन्होंने भाजपा नीतीश के 20 साल के कार्यकाल में महंगाई से त्रस्त है और बिहार के लोगों को तेजस्वी से ही उम्मीद है कि तेजस्वी यादव ही आएंगे तो बिहारवासी को महंगाई के जाल से निकलेंगे बिहार के सभी लोगों के हित में तेजस्वी यादव काम कर रहे थे, और है। 

वहीं राजद जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा के बिहार की जनता डबल इंजन की सरकार को बिहार के सत्ता से अपने वोट के अधिकार से हटाएगी वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश कुमार बैठा ने किया जबकि संचालन परवेज आलम ने की,। मौके पर युवा जिलाध्यक्ष विनोद यादव, अरविंद यादव, डॉक्टर नोशाद आलम, राजद नेता रणजीत सहनी, सुरेन्द्र यादव, रंजन राम, डॉक्टर मुद्दसिर शकील, पूजा कुमारी, मो0 हमदुल्लाह, सजंय सिंह, अशरफ अली, खुशनन्दन यादव, प्रदेश सचिव गुड्डू यादव,सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User