सीतामढ़ी :- पीला तरबूज महोत्सव' का आयोजन किया गया

May 13, 2025 - 07:26
0 10
सीतामढ़ी :- पीला तरबूज महोत्सव' का आयोजन किया गया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(डुमरा) :- 'छुट्टी का रंग -बच्चों के संग' कार्यक्रम के तहत कला - संगम एवं पं. चंद्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में डुमरा स्थित स्वच्छता प्रौद्योगिकी उद्यान में 'पीला तरबूज महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिला लेखा पदाधिकारी प्रियरंजन राय के संयोजकत्व एवं शिक्षाविद् शैलेन्द्र कुमार खिरहर के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण चिकित्सक राष्ट्रीय मंच के प्रभारी अध्यक्ष डॉ. रामा शंकर सिंह ने की, संचालन गीतकार गीतेश ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार गृह रक्षा वाहिनी के डीएसपी गौतम कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार का आयोजन जरूरी है। अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि आज के बच्चों का झुकाव फास्ट फूड की तरफ ज्यादा है, जो कि उनके सेहत के लिए अत्यंत हानिकारक है। ऐसे आयोजन से उन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह सराहनीय पहल है। वक्ताओं में जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष चन्द्र राजकुमार, प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार, वरिष्ठ कवि सुरेश लाल कर्ण, शिक्षक बाल बोध झा,विश्वेश मिश्रा, रमेश कुमार,राम बाबू सिंह वनगांव, समाजसेवी गंगाधर कुमार, शैलेन्द्र खिरहर, प्रियरंजन राय, डॉ. रामा शंकर सिंह आदि मुख्य थे।

         द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन का आगाज गीतकार गीतेश की रचना ' पिज्जा, बर्गर, चाउमिन को मत चूज कीजिए, गर्मी के मौसम में आम, लीची, तरबूज लीजिए ' से हुआ. राजीव रंजन की कविता 'ए बी सी डी याद रहा पर क ख ग घ भूल गए ' ने आज की व्यवस्था पर करारा प्रहार किया। युवा कवि कृष्णनंदन लक्ष्य की दिलकश प्रस्तुति के अलावा बाल कवि अश्विन चंद्र, अर्पित अंशु,आरव आर्या, अनुराग आनंद, आदर्श सौरभ, सुशांत झा, अमृत,शिवेश मिश्रा एवं बाल कवयित्री अनुदीप्ति तथा रिद्धि भारद्वाज ने महफिल में इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User