सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी जिला को मिलने जा रही एक और बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा सीतामढ़ी - निर्मली रेलखंड का निमार्ण

Oct 4, 2025 - 09:09
 0  2
सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी जिला को मिलने जा रही एक और बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा सीतामढ़ी - निर्मली रेलखंड का निमार्ण

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी:- इस रेल लाइन के बन जाने से सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जिले के लोगों को लाभ मिलेगा और तिरहुत से कोसी का आवागमन सुगम होगा।

इस रेल लाइन के बन जाने से सीतामढ़ी, मधुबनी, जयनगर और निर्मली, सुपौल जिले के लोगों को लाभ मिलेगा और तिरहुत से कोसी का आवागमन सुगम होगा।

सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली 188.9 किमी रेल परियोजना को मंजूरी मिल गई है। सुपौल के विधायक और बिहार सरकार में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक रिलीज जारी कर कहा कि रेल मंत्रालय ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है। बिहार के सबसे लंबे समय तक विधायक रहे बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इसके लिए पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया। इस रेल लाइन के बन जाने से सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।

2007 में हुआ था शिलान्यास :-

सीतामढ़ी -जयनगर- निर्मली करीब 188.9 किमी नयी रेल लाइन पर काफी दिनों से ग्रहण लगा हुआ था। वर्ष 2007 में सीमावर्ती इस नई रेल लाइन का तत्कालीन रेल मंत्री ने शिलान्यास किया था। शिलान्यास के करीब 16 साल बाद भी अभी तक इस नयी रेल लाइन के लिए भू अर्जन की कार्रवाई भी पूरी नहीं हुई है.।केन्द्रीय बजट में नाम मात्र की राशि मिलती रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण इस योजना को ठंडे बस्ते से बाहर आ गया है।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य :-

इस रेलखंड के बन जाने से तिरहुत प्रमंडल से कोसी प्रमंडल जाने का एक और रास्ता मिल जायेगा। रेल बजट में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी की सीतामढ़ी -जयनगर- निर्मली नई रेल लाइन के लिए प्रर्याप्त राशि मिलेगी, ताकि भू अर्जन की प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन उस वक्त लोगों को निराशा हाथ लगी थी। रेलमंत्रालय से मिली सूचना के अनुसार इस रेल खंड पर जल्द कार्य आरंभ होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0