सीतामढ़ी :-- भारोत्तोलन संघ के सचिव सतीश यादव को खेलों इंडिया यूथ गेम में रेफरी बनाया गया

May 12, 2025 - 07:15
0 5
सीतामढ़ी :--  भारोत्तोलन संघ के सचिव सतीश यादव को खेलों इंडिया यूथ गेम में रेफरी बनाया गया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव एवं विश्वनाथपुर के निवासी सतीश यादव को 10 एवं 15 मई 025 तक खेलों इंडिया यूथ गेम में टेक्निकल ऑफिसियल के अंतर्गत रेफरी बनाया गया है। भारतीय भारोत्तोलन संघ के महासचिव एस एच आनंद गौड़ा ने सतीश कुमार को इस आशय का पत्र भेज भेज कर उन्हें 8 मई को राजगीर बिहार में रिपोर्ट करने की बात कही है। नेशनल कैटगरी-वन रेफरी सतीश पूर्व में भी कई बार नेशनल एवं राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में कुशलतापूर्वक निर्णायक की भूमिका निभा कर राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सीतामढ़ी का गौरव बढ़ा चुके हैं।

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं बिहार भारोत्तोलक संघ के उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने सतीश कुमार को राष्ट्रीय टूर्नामेंट में निर्णायक बनाये जाने पर जानकारी देते हुये कहा कि माँ सीता की पावन जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले को गौरान्वित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है और इस से जिले में भारोत्तोलन खेल विधा के विकास में बड़ा बल मिलेगा तथा संघ नई ऊंचाइयों को छूने का हर संभव प्रयास करना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा की बिहार मे पहली बार खेलों इंडिया यूथ गेम का आयोजन राज्य में प्रथम बार आयोजित हो रही है और उस मे अपनी राज्य की भूमि पर निर्णायक की भूमिका निभाना अपने आप मे अद्वितीय व अभूतपूर्व पल होगा। अतुल कुमार ने इस के लिये फेडरेशन के अध्यक्ष सहदेव यादव,महासचिव एसएच आनंद गौड़ा,राज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी, वर्तमान अध्यक्ष अरुण ओझा व महासचिव उपेंद्र कुमार को आभार प्रकट करते हुये सतीश कुमार को बधाई दी है। सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सुमन, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की सतीश को राष्ट्रीय निर्णायक बनाने से जिला के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारी में उत्साह का माहौल हैं सीतामढ़ी के पूर्व जिला पदाधिकारी एवं वर्तमान मे गुजरात के कमिश्नर डॉ रणजीत कुमार सिंह, भागलपुर के सुल्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल,जिला भारोत्तोलन संघ के चेयरमैन डॉ राज कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार, साकिर हुसैन, रितेश रमण सिंह, राजीव कुमार काजू,सुमन, दीपक कुमार,अरविंद कुमार, जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष पंकज रमण, जिला खो खो संघ के सचिव हरिशंकर प्रसाद ऊर्फ बबलू जी, फुटबॉल संघ के सचिव सुरेश कुमार,आदि ने भी सतीश को निर्णायक बनाये जाने पर बधाई देते हुये प्रसन्नता जाहिर की है। भारतीय भारोत्तोलन संघ के महासचिव एस एच आनंद गौड़ा ने सतीश कुमार को इस आशय का पत्र भेज भेज कर उन्हें 8 मई को राजगीर बिहार में रिपोर्ट करने की बात कही है। नेशनल कैटगरी-वन रेफरी सतीश पूर्व में भी कई बार नेशनल एवं राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में कुशलतापूर्वक निर्णायक की भूमिका निभा कर राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सीतामढ़ी का गौरव बढ़ा चुके हैं। सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं बिहार भारोत्तोलक संघ के उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने सतीश कुमार को राष्ट्रीय टूर्नामेंट में निर्णायक बनाये जाने पर जानकारी देते हुये कहा कि माँ सीता की पावन जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले को गौरान्वित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है और इस से जिले में भारोत्तोलन खेल विधा के विकास में बड़ा बल मिलेगा तथा संघ नई ऊंचाइयों को छूने का हर संभव प्रयास करना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा की बिहार मे पहली बार खेलों इंडिया यूथ गेम का आयोजन राज्य में प्रथम बार आयोजित हो रही है और उस मे अपनी राज्य की भूमि पर निर्णायक की भूमिका निभाना अपने आप मे अद्वितीय व अभूतपूर्व पल होगा। अतुल कुमार ने इस के लिये फेडरेशन के अध्यक्ष सहदेव यादव,महासचिव एसएच आनंद गौड़ा,राज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी, वर्तमान अध्यक्ष अरुण ओझा व महासचिव उपेंद्र कुमार को आभार प्रकट करते हुये सतीश कुमार को बधाई दी है। सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सुमन, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की सतीश को राष्ट्रीय निर्णायक बनाने से जिला के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारी में उत्साह का माहौल हैं सीतामढ़ी के पूर्व जिला पदाधिकारी एवं वर्तमान मे गुजरात के कमिश्नर डॉ रणजीत कुमार सिंह, भागलपुर के सुल्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल,जिला भारोत्तोलन संघ के चेयरमैन डॉ राज कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार, साकिर हुसैन, रितेश रमण सिंह, राजीव कुमार काजू,सुमन, दीपक कुमार,अरविंद कुमार, जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष पंकज रमण, जिला खो खो संघ के सचिव हरिशंकर प्रसाद ऊर्फ बबलू जी, फुटबॉल संघ के सचिव सुरेश कुमार,आदि ने भी सतीश को निर्णायक बनाये जाने पर बधाई देते हुये प्रसन्नता जाहिर की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User