रामगढ़वा : दो करोड़ की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से लाया गया था नशा
चम्पारण टूडे /पूर्वी चम्पारण। मोतिहारी। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एसटीएफ की गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को भैसड़ा पावर ग्रिड के पास आम के बगीचे में छापेमारी कर करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की अफीम के साथ तीन तस्करों को रंगे हाथों.......
चम्पारण टूडे /पूर्वी चम्पारण।
मोतिहारी। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एसटीएफ की गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को भैसड़ा पावर ग्रिड के पास आम के बगीचे में छापेमारी कर करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की अफीम के साथ तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, अफीम की यह खेप नेपाल से लाई गई थी, जिसे पंजाब भेजने की तैयारी चल रही थी। गिरफ्तार तस्कर बगीचे में अफीम की खरीद-फरोख्त में लगे थे, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें धर दबोचा।
छापेमारी टीम में रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार, सुगौली इस्पेक्टर अशोक कुमार व रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस तीनो तस्करों से पूछताछ कर रही है और इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय है और नेपाल से मादक पदार्थों की तस्करी कर देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान तस्करों से मादक पदार्थ (अफीम) चार किलो ग्राम, कीमत लगभग दो करोड़ रूपये, साथ ही सात मोबाईल फोन व दो लाख चालीस हजार कैश बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गया निवासी अर्जुन पासवान, चतरा निवासी मंटू पासवान तथा झारखंड निवासी अनूप यादव के रुप में की गयी है। फिलहाल पुलिस ने बरामद अफीम को जब्त कर लिया है और तीनों तस्करों को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मौके पर छापेमारी के दौरान थाना पीएसआई सुमित कुमार, मनीष कुमार सहित एसटीएफ व सैफ जवान तथा सिपाही बल मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0