सीतामढ़ी :- आधी रात को घर में लगे आग से लाखों की संपति जाली, परिवार आहत में

Jun 13, 2025 - 21:41
0 7
सीतामढ़ी  :- आधी रात को घर में लगे आग से लाखों की संपति जाली, परिवार आहत में

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- प्रखंड क्षेत्र के जमुआ पंचायत शिवालय मंदिर के पास में बुधवार की देर रात एक घर में आग लगने से नगदी सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी । मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात जमुआ पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी रामजी साह, उनकी पत्नी, पुत्र व बच्चे सहित घर में सो रहे थे, तभी अचानकbघर मे आग लग गयी। आग इतना भयावह था कि घर के लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे, शोर होने पर ग्रामीणों ने घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। इधर घटना की सूचना पर थाना से अग्निशामक यंत्र के साथ टीम पहुँची और आग पर काबू पाया। तबतक घर मे रखे अनाज, फर्नीचर, कपड़ा, ट्रंक , अलमारी , मवेशी सहित करीब लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गये। घटना को लेकर पीड़ित परिवार मर्माहत है चूंकि रामजी साह एवं उनके पुत्र काफी मेहनत मजदूरी कर के अब अच्छे ढंग से घर चला रहे थे। आग लगी की सूचना मिलते ही रीगा विधानसभा सभा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के छोटे भाई गुड्डू सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बढ़ाया व अपने निजी कोष से चावल, त्रिपाल और नगदी राशि मुहैया कराया , एवं पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की आश्वासन दिए। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान , रामसोगर्थ बैठा , अशोक साह , ललन राम विजय कुमार , सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User