सीतामढ़ी :- एक विवाह ऐसा भी,, धूमधाम से सम्पन हुआ सामूहिक विवाह,कई जड़ो ने लिए सात फेरे

Jun 10, 2025 - 08:43
 0  4
सीतामढ़ी :- एक विवाह ऐसा भी,, धूमधाम से सम्पन हुआ सामूहिक विवाह,कई जड़ो ने लिए सात फेरे

-- दहेज मुक्त विवाह का अनूठा उदहारण!

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :- रविवार की शाम ढलते ही सामूहिक विवाह मंडप के लिए 10 बारात एक साथ निकली है। इस दौरान देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन समिति के लोगो ने सभी दूल्हों का माला पहनाकर स्वागत किया। द्वारचार की रस्म पूरी होने पर दूल्हों को मंडप भेजा गया। 

सामूहिक शादी के दौरान सभी नवदंपत्तियों को जीवन में दैनिक उपयोग के 51 वस्तुएं उपहार में दी गई।

कमल छाया फाउंडेशन एवं शिवहर सेवा समिति के तत्वाधान में सामूहिक शादी समारोह प्रसाद उत्सव पैलेस में हुआ। सुबह से ही दूल्हा-दुल्हन अपने कक्ष में पहुंचने लगे। शादी को लेकर वर कन्या दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा। शाम ढलते ही शहर के पछियारी पोखर स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी मठ से 10 दूल्हों की बारात एक साथ निकली तो बारात की शोभा देखने को छतों पर महिलाएं बच्चों की भीड़ जमा हो गई।

कुछ स्थानों पर महिलाओं ने बरातियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।आगे आगे दौड़ रहे घोड़े, एक साथ 10 दुल्हा रथ पर सवार डीजे, बैंड बाजे के साथ नाचते गाते, पटाखे फोड़ते युवा की टोली बारात लेकर शहर के राम जानकी मठ से निकली जो शहर के रजिस्ट्री चौक, सब्जी मंडी गेट, गांधी चौक, राजस्थान चौक, पेट्रोल पंप होते हुए जीरोमाइल चौक पहुंची। जहां पुन बारात लौटकर विभिन्न मार्गो से होते हुए विवाह स्थल प्रसाद उत्सव पैलेस पहुंचे। 

प्रवेश द्वार पर नथुनी चौधरी मूर्तिकार, संजय विश्वकर्मा, रौबिन राम ,राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चु, संतलाल साह, रामप्रवेश राम आदि आयोजन समिति के लोगों ने दूल्हों को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद 10 दूल्हों के घरातियों ने द्वारचार की रस्म पूरी की। 

शादी के मंडप में ब्राम्हणों की टीम ने वैदिक मंत्रोचार के बीच शादी की रस्में पूरी की। महिलाओं की टोली ने विवाह गीत गाया।

इस विवाह का उदेश्य दहेज़ प्रथा जैसे कुरितियों को समाप्त करना :- 

संस्था के सचिव नथुनी चौधरी मुर्तीकार ने बताया कि इस सामूहिक विवाह का मकसद दहेज प्रथा जैसी कुरितियों को समाप्त करना है। कुछ ऐसे गरीब परिवार जो अपने बेटी की शादी दहेज़ देकर करने में असमर्थ हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्था आगे आते हैं। समाज से दहेज़ जैसे कुरीतियों को मिटाने के लिए ऐसे कार्यकम का आयोजन किया जाता है। शादी के बाद एक साथ 10 दुल्हन को ससुराल के लिए विदा किया गया। इस मौके पर 10 जोड़े वर-वधू के माता-पिता और पूरा परिवार उपस्थित थे। जिन्होंने नव दंपति को आशीर्वाद दिया और खुशहाल जीवन की कामना की।

रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह में 6 जातियों की गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराए गए। 10 कन्याओं की शादियां रचाई गई।

वर वधु :--

गणेश कुमार संग रूबी कुमारी,जिला सीतामढ़ी,, आकाश कुमार संग गुड़िया कुमारी जिला शिवहर,, नितेश कुमार संग अनु कुमारी जिला शिवहर,, विकेश कुमार संग मधु कुमारी जिला मुजफ्फरपुर,, उमेश कुमार संग रीमा कुमारी जिला शिवहर,, अमोद कुमार संग मंजू कुमारी जिला मधुबनी,, बंटी कुमार संग रीता कुमारी जिला सीतामढ़ी,, सनोज कुमार संग मीनाक्षी कुमारी जिला शिवहर,, कृष्ण कुमार संग चांदनी कुमारी जिला मोतिहारी का नाम शामिल है

नथुनी चौधरी मूर्तिकार' संजय विश्वकर्मा, रॉबिन राम, संतलाल साह, राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चु, संजय गुप्ता, रामप्रवेश राम, अरविंद कुमार, सुनील गुप्ता, विजय कुमार, नंदन गुप्ता, महेंद्र साह, जग्गू पासवान ,पंडित चौधरी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

युवा समाज सेवी अनीश झा, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष बागी कौशल कुमार शुद्र, बसपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र राम, जनसूराज के सचिव सुधीर गुप्ता, शिक्षक नथुनी सहनी, सरपंच प्रतिनिधि रघुनंदन राम, राम किशोर प्रसाद, नंदलाल राम ,छोटू गुप्ता, जितेंद्र कुमार,सुनील कुमार रंजन सहित सैकड़ो लोगो ने पहुंच कर वर वधु को आशीर्वाद दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0