सीतामढ़ी :- कमला गर्ल्स हाईस्कूल की दो छात्राओं को मिली सुषमा छात्रवृत्ति
-- बहन की याद में आईएएस भाई ने की थी सुषमा छात्रवृत्ति की शुरुआत
सागर कुमार/ सौरभ कु०, चम्पारण टुडे , (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- जिला मुख्यालय डुमरा स्थित पीएम श्री कमला बालिका उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रधानाध्यापक कमरूल होदा की अध्यक्षता में सुषमा कुमारी छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि डीपीओ माध्यमिक शिक्षा रिशु राज सिंह ने स्कूल के चयनित दो छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपए का चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें नवमी वर्ग की अंशिका कुमारी व दसवी वर्ग की नैना शेखर झा शामिल हैं।

इस अवसर पर डीपीओ रिशु राज सिंह ने स्कूल की छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके शिक्षण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की। उन्होंने कहा कि सुषमा छात्रवृत्ति योजना काफी सराहनीय एवम अनुकरणीय पहल है।
उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की छात्राओं से मिलकर काफी अच्छा लगा। छात्राओं की उपस्थिति बता रही है कि वे अपने कैरियर के प्रति काफी गंभीर है। लक्ष्य अगर निर्धारित हो तो रास्ते मिल ही जाते है। कैरियर को दबाव में नहीं अपितु लक्ष्य के रूप में ले और लक्ष्य पाने के लिए लगन से परिश्रम करे। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम काफी लाभदायक है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमरूल होदा ने बताया कि सुषमा कुमारी कमला बालिका की छात्रा रही। 1882 में इसी स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। सुषमा की शादी भी हुई, लेकिन पढ़ाई जारी रखी। साल 1989 में टीचर ट्रेनिंग भी की।
जुलाई 2008 में सुषमा की संदिग्ध मौत हो गई। इनके भाई आइएएस अरुण कुमार वर्मा द्वारा बहन सुषमा की याद में प्रत्येक साल इस स्कूल की दो छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की योजना तैयार की। इस दौरान स्व. सुषमा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर संगीता कुमारी, कुमारी रश्मि कुमारी, रश्मि रेखा, कुमारी मणि,तूलिका कुमारी,प्रतिभा कुमारी, हरिकिशोर सिंह, प्रभात कुमार वर्मा, अभिजीत कुमार समेत सभी शिक्षक मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)