सीतामढ़ी :- ट्रैक्टर घुसी घर में, दो महिला समेत चार घायल स्थित गंभीर

Jun 10, 2025 - 08:27
 0  9
सीतामढ़ी :-  ट्रैक्टर घुसी घर में, दो महिला समेत चार घायल स्थित गंभीर

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(सुरसंड) :- प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में कारी मुखिया के घर में एक तेज रफ्तार से दौर रही ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण घर में घुस जाने से घर में दो महिला दो बालिका गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर सामने आई है। इस दौरान एक वाईक फैशनप्रो मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के जाद में आने से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को आसपास के ग्रामीणों ने दौर कर धर दबोचा है। उस दौरान घायलो के इलाज को लेकर लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घायलों की पहचान सुरसंड नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 निवासी कैलाश मुखिया की पुत्री इंदिरा देवी 40 वर्ष, लाल बाबू मुखिया के 7 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी, कारी मुखिया के 55 वर्षीय पत्नी नैन कुमारी देवी व नेपाली मुखिया के 2 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी के रूप में हुई है। जहां चिकित्सक लालू कुमार द्वारा प्रारम्भिक इलाज कर इंदिरा देवी एवं संगीता कुमारी को खतरे से बाहर है बताया। वही नंदनी कुमारी व नैनकुमारी देवी के स्थिति नाजुक देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। ग्रामीणों के द्वारा ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेने की सूचना थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे को जानकारी दी गई। सूचना पर अपर थाना अध्यक्ष अचल अनुराग ने शस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर ट्रैक्टर चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आए समाचार लिखे जाने की प्रक्रिया जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0