सीतामढ़ी :- नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण तीन ट्रेन भाया सीतामढी होकर परिचालन करेगी

Feb 16, 2026 - 21:22
 0  6
सीतामढ़ी :- नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण तीन ट्रेन भाया सीतामढी होकर परिचालन करेगी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- बेतिया–कुमारबाग स्टेशनों के मध्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ यात्री गाड़ियां परिवर्तित कर भाया सीतामढी होकर परिचालन कराया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा एक ई- रिलीज जारी कर बताया गया है। बताते चले कि 17 फरवरी को वाया सीतामढ़ी होकर अपनी परिचालन पूरी करने वाली ट्रेन निम्न है।

यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति जांचें :- 

गाड़ी संख्या 14011 राधिकापुर - आनंद विहार दिल्ली मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, सिकटा व नरकटियागंज के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 15211 अपनी परिचालन मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, सिकटा व नरकटियागंज के रास्ते, वही गाड़ी संख्या 19038 बरौनी - मुंबई बांद्रा ट्रेन मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, सिकटा व नरकटियागंज के रास्ते अपनी परिचालन पूरी करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0