सीतामढ़ी :- पान की गुमटी से गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(परिहार) :- पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मैसहा चौक स्थित एक पान की गुमटी से 14 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गुमटी मलिक दीपू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैसहा चौक स्थित एक पान की गुमटी में गांजा की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने गुमटी को घेर कर तलाशी ली तो वहां से 14 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने गुमटी मलिक दीपू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0