सीतामढ़ी :- फतेहपुर में महावीरी झंडा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद!

Oct 22, 2026 - 19:38
0 5
सीतामढ़ी :- फतेहपुर में महावीरी झंडा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद!

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(शिवहर) :- फतेहपुर के अलावा शिवहर जिले के विभिन्न जगहों पर आयोजित महावीरी झंडा कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के द्वारा बड़े ही अनुशासित तरीके से एक टीम गठित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेला को संपन्न कराया।

कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई।

एसडीएम डॉ अनंत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की सतत निगरानी की गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

शिवहर पुलिस ने आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User