सीतामढ़ी :- बागमती नदी के पेटी से शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- थाना क्षेत्र के बागमती नदी की पेटी में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। आसपास के ग्रामीण दोपहर में नदी की पेटी में पड़े शव को देखा तो वहां आसपास के ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों सुप्पी एवं बैरगनिया थाने की पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही बैरगनिया थाना अपर थानाध्यक्ष बंटी कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले का जायजा लिया। वहां पहुंचकर देखा कि नदी में पड़ा हुआ शव सुप्पी थाना क्षेत्र में है। फिर सुप्पी और बैरगनिया थाने की पुलिस ने आपसी सहमति से विचार कर शव को सुप्पी थाने को सौंप दिया। सुप्पी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है।शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0