सीतामढ़ी :- बाल संरक्षण समिति सह समन्वय बैठक का आयोजन संपन्न, मौके दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत बाल संरक्षण समिति सह समन्वय बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय, बैरगनिआ में किया गया।
जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी,आमओ अधिकारी, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, एसोसिएशन फॉर वालंटिरी एक्शन के जिला समन्वयक मोहम्मद शारीब के अलावा दर्ज़नो लोग मौजूद थे।
कार्यशाला के दौरान सभी ने बाल श्रम को जड़ से खत्म करने हेतु शपथ ग्रहण के साथ साथ आगामी योजना पर चर्चा की गई। वही कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान जो कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की सहयोगी संस्थान के जिला समन्वयक कमलेश कुमार द्वारा बताया गया कि बच्चों को बाल श्रम से विमुक्ति हेतु जिला प्रशासन, श्रम विभाग, पुलिस तथा एसएसबी के सहयोग से उनको विमुक्त करवाने के साथ साथ उन बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उनके आगामी भविष्य निर्माण पर योजना पर भी चर्चा किया गया।
वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बैरगनिआ प्रखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा, जो भी बच्चे या महिला जो विषम परी स्थिति में रह रहे हैं, उनको चिन्हित करके सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा।
बाल श्रम उन्मूलन हेतु कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान के साथ जागरूकता कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया जायेगा।
कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण संस्थान सीतामढ़ी के प्रखंड समन्वयक मुकेश कुमार, नूतन माला मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0