सीतामढ़ी :- श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज की 75वीं वर्षगाँठ मनाया गया, इस दौरान फूट बॉल प्रतियोगिता टीम को किया गया सम्मानित

Jun 19, 2025 - 20:54
 0  2
सीतामढ़ी :- श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज की 75वीं वर्षगाँठ मनाया गया, इस दौरान फूट बॉल प्रतियोगिता टीम को किया गया सम्मानित

--- इस अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के उप विजेता टीम किया गया सम्मानित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(पुपरी) :- सीतामढ़ी श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज की स्थापना के 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित पाँच दिवसीय खेल महोत्सव के अंतर्गत खेले गये फुटबॉल प्रतियोगिता में उप विजेता बनी राजबाग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों को गुरुवार को स्थानीय पीएचसी परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अपूर्व अग्रवाल ने उप विजेता बनी टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में कप्तान नागेश्वर कुमार, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, रौनक कुमार, सिकंदर कुमार, मनोज कुमार, मो गुलज़ार मंसूरी, चंदन कुमार, सूरज कुमार, राजा कुमार, राजकुमार ठाकुर, निरंजन कुमार, मोहम्मद सोहैल, राहुल कुमार एवं प्रियांशु कुमार शामिल थे।इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये डॉ अपूर्व अग्रवाल ने नियमित रूप से अभ्यास करते रहने की नसीहत देते हुये कहा कि परिणाम से निराश होने की आवश्यकता नही है। जो आज हारता है वही कल का विजेता होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को जीवन मे सर्वश्रेष्ठ मुकाम हासिल करने के लिये सदैव अनुशासन के दायरे में रह कर संघर्ष करते रहने की बात कही। राजबाग फुटबॉल क्लब की टीम गुरु फुटबॉल क्लब, शिवहर एवं रीगा फुटबाल क्लब की टीम को पराजित कर प्रतियोगिता में धूम मचा दी थी पर फाइनल में गोयनका कॉलेज की टीम से एक गोल से पराजित हो गयी। कार्यक्रम में राजबाग युवा संस्थान के संस्थापक अतुल कुमार, नारायण ठाकुर कुरकुर, महंथ कुमार, शम्भू चौरसिया, दीपक कुमार, अनिल मंडल, सोनू सिंह, मनीष कुमार आदि भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0