सीतामढ़ी :- सुप्पी में शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- जिले के सुप्पी प्रखंड में दशहरा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तुम द्वारा सघन फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बीडीओ रितेश कुमार, सीओ किशुनदयाल राय, आरओ पल्लवी आनंद और थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में मार्च किया। अधिकारियों ने दुकानदारों और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर है।अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।बीडीओ रितेश कुमार ने बताया कि त्योहारों और मौजूदा हालात को देखते हुए एहतियातन फ्लैग मार्च किया गया है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की खैर नहीं जो पूजा अर्चना के उत्साह में खलल डाले।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)