सुगौली: जदयू की बैठक, कार्यकर्ताओं ने दिखाया एकजुटता का जज़्बा

नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प, सुनील सिंह ने जताया आभार

Oct 17, 2025 - 17:26
0 37
सुगौली: जदयू की बैठक, कार्यकर्ताओं ने दिखाया एकजुटता का जज़्बा

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः सुनील सिंह,भावी प्रत्याशी 11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड कार्यालय सुगौली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने की। इस अवसर पर प्रखंड समिति, सभी पंचायत अध्यक्ष,प्रखंड के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। "2025 से 2030, फिर से नीतीश" के नारे से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित सभी नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में भावी प्रत्याशी सुनील सिंह ने कहा कि सुगौली विधानसभा सीट पहले जदयू के खाते में थी, लेकिन राजनीतिक साजिश के तहत इसे धनबल के माध्यम से दूसरे दल को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी थीं, परंतु एक दिन पहले ही उसे रद्द करा दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। उन्होंने आगे कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं की भावना पार्टी नेतृत्व तक पहुंच चुकी है और सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सुगौली सीट जदयू के खाते में रखने का आग्रह किया है। उन्होंने इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों, मुखियाओं, पंचायत समिति सदस्यों एवं नगर पार्षदों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह जीवनभर उनके सहयोग के लिए कृतज्ञ रहेंगे। बैठक में प्रदेश महासचिव सुनील भूषण ठाकुर,अली हसन, मनोज कुमार सिंह,रवि पटेल,साहेब आलम, जय प्रकाश गुप्ता,तबरेज आलम सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User