सुगौली: सुगौली पुलिस ने चरस तस्कर को दबोचा
जांच अभियान में मिली बड़ी सफलता, बाइक व चरस बरामद
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना क्षेत्र के श्रीपुर चौक के समीप पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक चरस तस्कर को 960 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पंचभेड़िया निवासी संजय पंडित के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी,इसी दौरान श्रीपुर चौक के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 960 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नेपाल से चरस लाने और विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तस्कर के संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी अभियान तेज कर दिया गया है ताकि ऐसे अपराधों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)