मोतिहारी: विदेश से आए 1,617 लोग चिन्हित, 99 का लिया गया ब्लड सैंपल

Mar 30, 2025 - 16:57
0 1

कोविड-19 के कारण लॉकडाउन की घोषणा के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा विदेशों से भी लोग घर वापस आने लगे. विदेशों से वापस आए जिले के 1617 लोगों को जिला प्रशासन ने चिन्हित किया है. जिला प्रशासन ने इन लोगों की स्क्रिनिंग के अलावे जांच के लिए ब्लड सैंपल भी लिया है.

विदेशों से जिले में लौटे लोगों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि राज्य में लॉक डाउन के घोषणा के बाद जिले में विदेशों से आए 1617 लोगों में से 99 लोगों के ब्लड सैंपल को जांच के लिए लिया गया है. वगीं, अन्य लोगों का ब्लड सैंपल लेने का काम अभी जारी है. उन्होंने बताया कि कुछ लोग 18 मार्च के पहले हीं आ गए थे.

हालांकि, विदेश से आने वाले सभी लोगों की स्क्रिनिंग की गई है.बता दें कि जिले के बहुत से लोग नेपाल समेत दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं. जिनमें से कुछ लोग होली के पहले हीं आ गए थे. जबकि अधिकांश लोग लॉक डाउन की घोषणा के बाद आए हैं. जिसे चिन्हित किया जा रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User