रामगढ़वा। भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत, चार गंभीर रूप से घायल, दो की स्थिति गंभीर
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा बाजार निवासी मंजूर आलम के द्बितीय पुत्र शिक्षक रेयाज आलम उर्फ लड्डू आलम की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि में रेयाज आलम लड्डू अपने चार दोस्तों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे कि रक्सौल त्रिलोकी नगर स्थित नहर का डिवाइडर तोड़कर बोलेरो गाड़ी नहर में गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही रेयाज आलम उर्फ लड्डू आलम की मौत हो गई। वही उनके चार अन्य दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका उपचार चल रहा है। उक्त घटना की सूचना मिलते ही जहां मृतक रेयाज आलम लड्डू के घर में कोहराम मच गया, वहीं पूरे रामगढ़वा बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया। उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद पुलिस ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया। रेयाज आलम लड्डू का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घर रामगढ़वा के कब्रगाह में गुरुवार को दोपहर में किया गया। वही घटनास्थल में बोलेरो गाड़ी बीआर 05पीबी 5976 गाड़ी में चार घायल व्यक्तियों में रामगढ़वा बाजार निवासी कुणाल गुप्ता, मंगलपुर पटनी निवासी दिलीप महतो,मदन प्रसौना निवासी राज कुमार सिंह,सकरार निवासी ललन प्रसाद गंभीर घायल हुएं है इसमें दो व्यक्ति की स्थिति गंभीरता बताई जा रही हैं। इनके परिवार में दर्दभरी आंसू भरी हैं। वही मृतक के आवास विधायक बबलू गुप्ता व पूर्व विधायक ई.शशिभूषण सिंह, पूर्व प्रमुख प्रेमचंद्र यादव, इत्यादि शुभचिंतकों ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इलाज चल रहें सभी घायलों से मिलकर खबर की जानकारी लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0