रामगढ़वा : बाल-विवाह के खिलाफ छात्रों ने ली शपथ, 100 दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। बाल-विवाह मुक्त समाज बनाने की दिशा में प्रयास जूवेनाइल एंड सेंटर पूर्वी चम्पारण की ओर से 100 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की गई। जिला समन्वयक आरती कुमारी के निर्देश पर रामगढ़वा के सिसवनिया ठाट सहित कई विद्यालयों में छात्रों को बाल-विवाह के खिलाफ शपथ दिला.......

Nov 28, 2025 - 16:56
Updated: 8 months ago
0 13
रामगढ़वा : बाल-विवाह के खिलाफ छात्रों ने ली शपथ, 100 दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा।
बाल-विवाह मुक्त समाज बनाने की दिशा में प्रयास जूवेनाइल एंड सेंटर पूर्वी चम्पारण की ओर से 100 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की गई। जिला समन्वयक आरती कुमारी के निर्देश पर रामगढ़वा के सिसवनिया ठाट सहित कई विद्यालयों में छात्रों को बाल-विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक आरती कुमारी ने कहा कि बाल-विवाह एक सामाजिक बुराई और दंडनीय अपराध है, जो बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके भविष्य के सपनों को बाधित करता है। उन्होंने बच्चों को जागरूक बनने और समाज में बाल-विवाह रोकने के लिए आगे आने की अपील की।

शपथ पत्र के माध्यम से छात्रों को बताया गया कि :—
“मैं बाल-विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करूंगा/करूंगी।”
“मैं किसी भी बाल-विवाह के प्रयास की सूचना पंचायत एवं प्रशासन को दूंगा/दूंगी।”
“मैं बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी आवाज उठाऊंगा/उठाऊंगी।”

सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह ने छात्रों को बाल-विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का विवाह या बाल श्रम जैसा मामला दिखे, तो इसकी सूचना तत्काल विद्यालय के प्रधानाचार्य, पंचायत मुखिया या सरपंच को दें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर बाल-विवाह मुक्त भारत बनाने में योगदान दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User