बुर्का पहनाई गई नाबालिग को नेपाल ले जाते समय AHTU, BIT 47वी वाहिनी SSB व प्रयास जैक सोसायटी ने कराया मुक्त
रक्सौल /पूर्वी चम्पारण मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU), BIT 47वीं वाहिनी SSB तथा प्रयास जैक सोसाइटी (NGO) की संयुक्त टीम ने रक्सौल स्थित मैत्री ब्रिज के पास एक नाबालिग लड़की को बुर्का पहनाकर नेपाल.......
रक्सौल /पूर्वी चम्पारण
मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU), BIT 47वीं वाहिनी SSB तथा प्रयास जैक सोसाइटी (NGO) की संयुक्त टीम ने रक्सौल स्थित मैत्री ब्रिज के पास एक नाबालिग लड़की को बुर्का पहनाकर नेपाल ले जा रहे एक युवक को पकड़कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार, टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक और बुर्का पहनी हुई एक लड़की को रोका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद अजमुल्लाह अली तथा लड़की का नाम सलीमा बेगम बताया, परंतु आगे की जांच में पता चला कि लड़की हिन्दू समुदाय की है और उसका असली नाम छिपाया गया था। काउंसलिंग में लड़की ने खुलासा किया कि युवक ने उसे इस्लाम धर्म अपनाने और बुर्का पहनने के लिए दबाव डाला था।
सोशल मीडिया पर फांसकर हरियाणा ले गया था आरोपी :-
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी युवक पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है। उसने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से दोस्ती की और प्रेमजाल में फंसाकर शादी और नौकरी का झांसा दिया। 13 नवंबर 2025 को वह लड़की को उसके घर से भगा कर गुरुग्राम (हरियाणा) ले गया, जहाँ वह शादी का भरोसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा।
लड़की ने बताया कि युवक ने उसे अपना धर्म अपनाने का दबाव डाला और धार्मिक रीति–रिवाज सीखने को मजबूर किया। लड़की के घरवालों ने इस दौरान स्थानीय थाने में किडनैपिंग की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए लड़की को नेपाल ले जाकर वहां छुपने की योजना बना रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले दुबई में काम कर चुका है।
नेपाल ले जाने की थी सोची-समझी साजिश :-
टीम के अनुसार, नाबालिग की मासूमियत का फायदा उठाकर आरोपी उसे धर्म परिवर्तन और विवाह के नाम पर बरगला कर नेपाल ले जा रहा था। पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश प्रतीत होता है। कार्रवाई के बाद नाबालिग तथा आरोपी दोनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए हरैया थाना, रक्सौल को सौंप दिया गया।
टीम में शामिल थे :-
इस संयुक्त अभियान में AHTU टीम के इंस्पेक्टर विकास कुमार, खेमराज, विभा कुमारी, लाभा पी. के इंद्रा, सदर मोनिका तथा प्रयास जैक सोसाइटी (पूर्वी चंपारण) के जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता एवं अन्य सदस्य शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
1
Comments (0)