तुरकौलिया के बडहरवा गांव में लगी आग, सात घर और 6 मवेशी समेत करीब 5 लाख रुपए की हुई क्षति

co ने सभी परिवारों को दिया 98 सौ रुपए का तत्काल राहत।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3


तुरकौलिया:--प्रखंड के जयसिंगपुर दक्षिणी पंचायत के बड़हरवा गांव में मंगलवार की देर रात आग लग गई।आगलगी में सात घर जल गए और छह मवेशियों की जान चली गई। अगलगी में पांच लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का है अनुमान बताया गया है।ग्रामीणों ने अगलगी की सूचना स्थानीय थाना को दी।जिसकी सूचना पर आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।

तब तक सबकुछ खाक हो चुका था।हालांकि आग कैसे लगी यह स्पष्ट नही हो सका है।बुधवार को अंचलाधिकारी संतोष कुमार सुमन, पीओ विश्वजीत कुमार ,पंचायत के मुखिया बिनोद कुमार सिंह अन्य अंचलकर्मी के साथ बड़हरवा गांव पहुंचे और प्रत्येक अग्निपीड़ित परिवारों को तत्काल 98 सौ रुपये का चेक दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User