घोड़ासहन : निर्बाध बिजली आपूर्ति का तोहफा, प्रखंड कार्यालय परिसर में बनेगा नया विद्युत सब स्टेशन, लोगो में ख़ुशी
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। घोड़ासहन वासियों के लिए बड़ी राहत और सौगात की खबर सामने आई है। घोड़ासहन प्रखंड कार्यालय परिसर में एक नए विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। यह निर्णय .......
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।
घोड़ासहन वासियों के लिए बड़ी राहत और सौगात की खबर सामने आई है। घोड़ासहन प्रखंड कार्यालय परिसर में एक नए विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। यह निर्णय लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस नए सब स्टेशन के निर्माण से घोड़ासहन सहित कुछ आसपास के गांवों को बेहतर और स्थायी बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। क्षेत्र में अक्सर वोल्टेज की कमी, बार-बार ट्रिपिंग और लोड शेडिंग जैसी समस्याएं बनी रहती थीं। लेकिन अब इस योजना के लागू होने से ये समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी।
सब स्टेशन निर्माण के लाभ:
1) 24×7 स्थिर और सुचारू बिजली आपूर्ति की उम्मीद।
2) क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए बिजली आसानी से उपलब्ध होगी।
3) छोटे उद्योगों और व्यवसायों को भी मिलेगा सीधा लाभ।
4) शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।
सहायक विद्युत् अभियंता ने दी जानकारी :
सहायक अभियंता ने जानकारी देते बताया कि अभी घोड़ासहन मंडल में एक पावर सब स्टेशन समनपुर में है। जो घोड़ासहन शहरी क्षेत्र से करीब 5 किलोमीटर दूर है। जिससे आंधी पानी में या अन्य कारणों से भी बिजली आपूर्ति में ब्यवधान उत्पन्न होता था। साथ ही दिन प्रतिदिन शहरी जनसँख्या के कारण घर दुकान में एसी फ्रीज़ सहित अन्य कई तरह के उपकरणों के उपयोग से लोड बढ़ रहा है और भविष्य में भी अधिक बढ़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए विभागीय प्रपोजल भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति मिल गयी है। अब इसे एजेंसी को सौंपा जाएगा। जिसके बाद सीओ के घोड़ासहन प्रखंड सह अंचल परिसर में उपलब्ध कराएं गए जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो फ़रवरी 2026 तक इसे चालू कर घोड़ासहन शहरी क्षेत्र के साथ साथ मिडिल स्कूल रोड, श्रीपुर, पुरनहिया और अन्य आस पास के इलाके को इससे जोड़ा जाएगा।
पावर सब स्टेशन की क्षमता :
अभी घोड़ासहन बिजली मंडल क्षेत्र में समनपुर मात्र एक सब स्टेशन है। जहाँ 33/11kv का क्षमता है। इसी तरह घोड़ासहन के प्रखंड सह अंचल परिसर में भी सब स्टेशन के लिए स्वीकृति मिली है। इसकी भी क्षमता समनपुर सब स्टेशन के ही बराबर रहेगी। इससे समनपुर सब स्टेशन पर लोड घटेगा और सभी को वोल्टेज लो डाउन या शट डाउन से निजात मिलेगा।
स्थानीय लोगो व जनप्रतिनिधियों ने जताई ख़ुशी :
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस स्वीकृति को सरकार की विकासशील सोच का परिणाम बताया है। स्थानीय नागरिकों ने सरकार और बिजली विभाग का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम घोड़ासहन के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत आधार साबित होगा। इसको लेकर सभी लोगो में ख़ुशी है।
चम्पारण टुडे - जनता की नजर, जनहित की खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)